Breaking News

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल जोन की बैठक संपन्न

केंद्र की मोदी सरकार श्रम अधिनियम मजदूर किसान विरोधी नीतियां ला रही: फागु बेसरा

रामगढ़झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल जोन की बैठक विद्या निकेतन भवन नई सराय, रामगढ़ में को संपन्न हुई। यूनियन के केन्द्रीय महासचिव सह जोनल अध्यक्ष फागु बेसरा की अध्यक्षता में एवं संचालन जोनल सचिव जयनारायण महतो के द्वारा किया गया। जोनल स्तरीय बैठक के मुख्य अतिथि यूनियन के केन्द्रीय संगठन सचिव बिनोद पाण्डेय को जोनल समिति की ओर से गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। मंच पर मंचासीन यूनियन के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष बोधन मांझी, जोनल उपाध्यक्ष राजकुमार महतो, संजीव बेदिया,रामगढ़ जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू, चतरा जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति, रामचंद्र वर्मा, सोनाराम मांझी, रामगढ़ जिला सचिव बिनोद कुमार, हजारीबाग जिला सचिव नीलकंठ महतो है। बैठक में सभी एरिया के अध्यक्ष/सचिव ने संगठनात्मक मजबूती, सदस्यता अभियान, गैरमजरूआ भूमि का नौकरी एवं मुआवजा और अन्य मजदूरों की समस्या को केन्द्रीय पदाधिकारी के समक्ष रखने का काम किया गया।


यूनियन के महासचिव फागु बेसरा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें जिम्मेवारी के साथ यूनियन का काम करना चाहिए। केन्द्र के मोदी सरकार जिस तरह से श्रम अधिनियम,मजदूर किसान विरोधी नीतियों ला रही है। उसके विरोध में 28-29 मार्च 2022 के देश व्यापी हड़ताल को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन सफल बनायेंगे! बकाया सदस्यता शुल्क एवं रसीद एक सप्ताह के अन्दर जोनल सचिव के यहां जमा कर दें। cto और जमीन के विवाद के कारण कई परियोजना बन्द के कगार पर पंहुच गया है। माननीय मुख्यमंत्री जी से मिल कर हल निकाला जाएगा। सी. सी. एल. का 6 नया महत्वकांक्षी परियोजना भूमि के अभाव में चालू नहीं हो पा रहा है। जितने भी यूनियन के अन्दर समस्या है, वे सभी समस्या एक महीना के भीतर हल हो जाएगा। परियोजना, एरिया और जोनल के सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेवारी लेना होगा।
मुख्य अतिथि सह यूनियन के संगठन सचिव बिनोद पाण्डेय जी ने संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन के प्रति हमें अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए, सदस्य कैसे बढ़े इसका आत्म मंथन करना चाहिए। मजदूरों से सदस्यता शुल्क लेने से उसे यूनियन में सहभागिता महसूस होगा।
बैठक में जोनल समिति के पदाधिकारी, पार्टी के केन्द्रीय सदस्य एवं सभी एरिया के अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए।