Breaking News

भारतरत्न लता मंगेशकर के निधन पर कांग्रेसियों ने किया शोक प्रकट

लता जी ने अपनी आवाज के जादू से देश में ही नहीं पूरी दुनिया में पहचान बनाई: डॉ रामेश्वर उरांव

रांची। स्वर कोकिला भारतरत्न लता मंगेशकर के निधन पर झारखंड के वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शोक प्रकट किया है। डॉ उरांव ने कहा कि लता जी ने अपनी आवाज के जादू से देश ही नहीं पूरी दुनिया में पहचान बनायी। चाहे वह देशभक्ति गीत हो या, भजन अथवा अन्य फिल्मी गीत हो, वह इन गीत-संगीत के माध्यम से सदियों तक जीवित रहेगी।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने भी भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने कहा ने कहा कि लताजी का जाना पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों तथा प्रशंसकों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
किशोर शाहदेव ने कहा लता मंगेशकर का जीवन उपलब्धियों भरा रहा, देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में उनकी गायिका की गूंज सुनाई देती थी।
डा. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा उनके नाम देश और विदेशों के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं,ग्रिनीज बुक रिकार्ड,भारत रत्न पुरस्कार हो, स्क्रीन का लाइव अचीवमेंट पुरस्कार,फिल्म फेयर पुरस्कार हो उन्होंने अपना नाम हमेशा के लिए अमर कर लिया।