Breaking News

लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

झारखंड संदेश डेस्क

रामगढ़ :  सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरी शोक व्यक्त की है। उन्होंने कहा है किस्वर कोकिला “भारत रत्न” लता मंगेशकर के निधन से मन बहुत ही दुखी है।पु ण्यात्मा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने कहा कि लता जी के निधन से भारत ने अपनी आवाज खो दी है, जिन्होंने कई दशकों तक अपनी मधुर और उदात्त आवाज से भारत और दुनिया भर में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वह वास्तव में एक संगीत रत्न थीं और उन्होंने कई दशकों तक एक रानी की तरह हिंदी सिनेमा सहित कई भाषाओं में संगीत के माध्यम से राज किया।उनके निधन से एक खालीपन आया है जिसे भरा नहीं जा सकता। लता जी अपनी सदाबहार धुनों के माध्यम से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में जीवित रहेंगी।उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।