भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन

झारखंड संदेश डेस्क

भारत रत्न से सम्मानित विश्व की सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। वे 92 वर्ष थी। उन्होंने तकरीबन पांच दशक तक सुर साम्राज्ञी के रूप में हिंदी सिनेमा जगत पर राज किया। उनके निधन पर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके प्रशंसक मर्माहत हैं।

बीते जनवरी माह में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इधर उनकी हालत में सुधार दिखने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया। पांच फरवरी को उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी। छह फरवरी को लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर देश और विदेश से राजनीतिज्ञों और  प्रशंसकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

preload imagepreload image
05:51