Breaking News

झारखंड की फलक फातिमा को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया

फलक फातिमा ने झारखंड का नाम गौरवान्वित किया: डॉ रामेश्वर उरांव

रांची। फलक फातिमा रांची विश्वविद्यालय की छात्रा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवक को समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने एवं युवाओं को प्रेरणा देने के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जिसमे देश के कुल 30 स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया गया। उस मे रांची झारखंड की फलक फातिमा को भी पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम में निर्भया हत्याकांड और हाथरस हत्याकांड की वकील सीमा समृद्धि जी को भी पुरस्कृत किया गया। उन्होंने दोनों घटनाओं में पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ी।
3 फरवरी को बिहार में आयोजित फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार सभी स्वयंसेवकों को दिया गया।
फलक फातिमा ने समाज मे कई उत्कृष्ट कार्य किये जिसमे वृक्षारोपण , रक्तदान, स्वच्छता अभियान , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवम सशक्तिकरण आदि कार्य किये । कोविड के दौरान मास्क, सेनिटाइजर, दवाइयां एवं ऑक्सीजन सिलिंडर की भी सेवा दी गयी। फलक के द्वारा लोकडौन में जरूरतमन्दों को भोजन वितरण करने में सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य भी किया गया एवं गरीब बच्चो को निःशुल्क घर घर जा कर के पढ़ाने का कार्य भी किया था।
जिसके लिए उनके कार्यों की प्रशंसा कहानी यूनिसेफ में भी पब्लिश हुई थी।तथा देश के प्रधानमंत्री जी के द्वारा उनके कार्यो को सराहा गया था।
इसके अलावा विश्वविद्यालय स्तर पर भी 2 बार राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में वर्ष 2020 एवम 2021 में सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार मिला था।फलक फातिमा को अन्य कई पुरस्कार यूनिसेफ एवं विश्वविद्यालय की ओर से मिल चुका है।इनके कार्यों को मान्यता देते हुए इन्हें 3 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस बीच राँची वापस लौटने पर खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने फलक फातिमा को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने फलक फातिमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन बेटियों की वजह से झारखंड का नाम हमेशा गौरवान्वित होता रहा है।उन्होंने कहा झारखंड के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं। जिनके सपने को उड़ान हेमन्त सोरेन की सरकार दे रही है।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता भी मौजूद रहे।