Breaking News

हरली स्वास्थ्य केंद्र में विकलांग प्रमाण पत्र बनाने को लेकर शिविर में 154 दिव्यांगों की हुई स्वास्थ्य जांच

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के देखरेख में हरली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। आसपास गांव के 154 दिव्यांगों ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई। इस दौरान हजारीबाग सिविल सर्जन सरजू प्रसाद सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया।

 

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद, आर सी एच पदाधिकारी डॉ कपिल मुनि, डॉ किरण कुमारी, डॉ उमेश, डॉक्टर दीपा घोष ,डॉक्टर संजीव हेंब्रम, ए एन एम मंजू कुमारी, मुखिया महेंद्र महतो, अशोक कुमार ,आशीष कुमार, एएनएम मंजू कुमारी वर्मा टोपो के अलावा कई लोग उपस्थित थे।