20 फरवरी तक 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य
रामगढ़। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद बरकाकाना ईकाई के ओर से देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा था।20 फरवरी 2022 तक 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का लक्ष्य रखा गया था. इस योगामृत महोत्सव की शुरुआत अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् झारखण्ड प्रांत के ओर से 28 जनवरी से 4 फरवरी तक रखी गाई थी।
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद्
नगर मंत्री हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार देशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत झारखण्ड में 8 दिनों तक प्रतिदिन किसी न किसी इलाके में सूर्य नमस्कार योग हौ रही थी। इसके लिए प्रत्येक बरकाकाना नगर की कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि गांव-गांव में कार्यकर्ता जाकर वहां के स्कूलों, सामाजिक संगठनों, कोचिंग कक्षा, छात्रावास में सूर्य नमस्कार कराई जा रही थी।
योग प्रशिक्षुक प्रियांशु श्रीवास्तव ने बताया कि सूर्य नमस्कार की 10 यौगिक क्रियाओं को करने के साथ ही साधक सूर्यदेव के अलग-अलग नामों का उच्चारण करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य ये था कि सभी लोग सूर्य नमस्कार योग करने के प्रति जागरूक हो। इस अभियान को मकर संक्रांति से इसलिए शुरू किया गया था क्योंकि मकर संक्रांति से सूर्यदेव राशि परिवर्तन करते हैं और शुभ काल की शुरुआत होती है।
हिंदू धर्म ग्रंथों में मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा का महत्व है। इसका समापन भी सूर्य सप्तमी के दिन किया जा रहा है, सूर्य सप्तमी पर देशभर में सूर्यदेव की पूजा की जाती है। सूर्य के प्रकाश के बिना कोई भी जीव, जंतु, वनस्पति, प्रकृति का अस्तित्व नहीं है। सूर्य संपूर्ण ब्रह्मांड को प्रकाशमान करते हैं।
सूर्य नमस्कार के 13 मंत्र का उच्चारण
ऊं 226 मित्राय नम:, ऊं रवये नम: ऊं सूर्याय नम: ऊं भानवे नम: ऊं खगाय नम: ऊं पुष्णे नम:, ऊं हिरण्यगर्भाय नम:, ऊं मरीचये नम:, ऊं आदित्याय नम:, ऊं सवित्रे नम:, ऊं अर्काय नम:, ऊं भास्कराय नम:, ऊं श्रीसवितृसूर्यनारायण नम:
सूर्य नमस्कार से निरोगी काया
प्रतिदिन सूर्य भगवान को जो नमस्कार करते हैं, उनके शरीर में सूर्य की किरणों का प्रभाव होता है, अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। शरीर निरोगी रहता है। सूर्य नमस्कार में शरीर के सभी अंगों का व्यायाम होता है, जो शरीर के लिए लाभदायी है। इससे आयु, वीर्य, प्रज्ञा, बल बढ़ता है।विश्व में एकता और स्वास्थ्य चेतना का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में नगर सह मंत्री प्रियांशु श्रीवास्तव,नगर ,नगर थिंक इंडिया प्रमुख रोशन कुमार,नगर सोशल मीडिया प्रमुख अंकित सिंहा,नगर मीडिया सह प्रमुख अविनाश मैत्रो,कार्यकारणी सदस्य जीत मैत्रो आदि मौजूद थे।