पतरातू (रामगढ़) : कोतो पंचायत की मुखिया निधि सिंह के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड सदस्य, सेविका, सहायिका, सहिया दीदी उपस्थित रहीं।बैठक में पंचायत में वैक्सीनेशन, साफ सफाई व कोरोना से जागरूकता तथा पंचायत में हो रहे सरस्वती पूजा में विधि ब्यवस्था पर विषेश चर्चा की गयी। मुखिया निधि सिंह ने कहा कि पंचायत में वैक्सीन से वंचित ग्रामीणों की जल्द चिन्हित कर सुची बनाये। पंचायत के सभी वार्ड सदस्य अपने अपने ग्राम में युवाओं को जागरूक कर निरंतर प्रत्येक रविवार को सुबह 2 घंटे सफाई अभियान चलाये। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को मुखिया निधि सिंह, जय प्रकाश सिंह ननकी ने समाजसेवी राजा सुजित कुमार के सहयोग से सेनेटाईजर और मास्क वितरण किया। मौके पर मुख्य रूप वार्ड सदस्य जानकी मुन्डा, अमरेंद्र कुमार, जितेंद्र महली, भरत महतो, सुस्मा उरांव, रीता देवी, सैमुनिशा, शीला देवी, निशा देवी, मनीषा देवी आदि उपस्थित हुए।