Breaking News

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष बने सुनील कुशवाहा

गोला के डीवीसी चौक पर किया गया स्वागत

गोला(रामगढ़)। डीभीसी चौक बनतरा गोला में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुशवाहा को प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बिनू कुमार महतो युवा टाइगर के नेतृत्व में सुनील कुशवाहा को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई‌।
झारखंड में जो पिछड़ा वर्ग को 27% से घटाकर 14 पर्सेंट किया गया जिसमें पिछड़ा वर्ग को पुनः झारखंड सरकार 27 परसेंट करें अन्यथा पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा जिसमें सड़क से लेकर सदन तक की जाएगी इसकी जिम्मेवार राज्य सरकार होगा। बहुत जल्द पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार किया जाएगा केंद्रीय नेतृत्व के आदेश अनुसार।मौके पर बिनू कुमार महतो युवा टाइगर, प्रदीप कुमार कुशवाहा, सचिन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद,दिनू गोस्वामी,शिव कुमार महतो, विशाल चंद्र पोद्दार, दयानंद महतो,बनेश्वर महतो, विकास पोद्दार,डोमन साहु इत्यादि शामिल हुए।