बड़कागांव संवाददाता
बड़कागांव एकीकृत पारा शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बड़कागांव ने प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम के नेतृत्व में मृत पारा शिक्षक एवं बीमार पारा शिक्षक की स्वजनों को आर्थिक सहायता राशि सौंपी।प्रखंड अध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि करोना काल में प्रखंड के 3 पारा शिक्षक का देहांत हो गया था।उन्होंने कहा कि शोकाकुल पीड़ित परिवार के संघ साथ है। और बताया कि तत्काल दिवंगत पारा शिक्षक मनोज गिरी के परिजन को 15000 , दिवंगत आनंद महतो के परिजन को 15000 , दिवंगत सुनील कुमार के परिजन को 15000 की राशि सौंपी गई।वही कई दिनों से बीमार चल रहे बादम निवासी पारा शिक्षक खिरोधर ठाकुर से संघ के सदस्यों ने मिलकर हालचाल जाना और उन्हें भी इलाज हेतु ₹15000 आर्थिक सहयोग किया।मौके पर मुख्य रूप प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद शमशेर आलम सीआरसी अध्यक्ष रंजीत प्रसाद सिन्हा नरेश यादव कर्पूरी ठाकुर जलाल सगीर अवध किशोर यादव महेंद्र महतो पुनीत कुमार वासुदेव गंजू अफाक अहमद शहीद कई पारा उपस्थित थे।