केंद्रीय बजट से देश के आम अवाम को मिलेगा लाभ : षाड़ंगी

मेदिनीनगर: केंद्रीय बजट देश के आम अवाम के लिए बहुत ही कारगर एवं आत्म निर्भर भारत के लिए कारगर बजट है। इतना ही नहीं देश के सभी वर्ग के लोगों के लिए यह बजट दूरगामी परिणाम लेकर के आया है। जो लोगों के हित के लिए सफल बजट है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कही। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट पर विपक्षी पार्टियां हाय तौबा मचा रही हैं। इसलिए कि देश विगत दो वर्षों से कोरोनो संक्रमण को लेकर विकट परिस्थिति से गुजर रही थी। इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देशवासियों के लिए बहुत बड़ा राहत पैकेज देश के सुदूरवर्ती गांवों में घर-घर भेजवाने का काम किया। इस दौरान देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा था। कल ,कारखाने, उद्योग बंद पड़े हुए थे। आम गरीब मजदूर ,मेहनतकश ,किसानों को रोजगार के अभाव थे। इस विकट परिस्थिति में भी लोगों को भूख से नहीं रहने दिया गया। देश में जब कोरोना का संक्रमण सामान्य स्थिति में आया। तो देशवासियों को आर्थिक संकट से उबारने के लिए केंद्रीय बजट को इस तरह से प्रस्तुत किया गया।कि आम अवाम मेहनतकश ,मजदूर किसान मध्यम वर्गीय या उद्योग धंधे में शामिल लोगों को कोई परेशानी ना हो बजट पेस किया गया।उन्होंने कहा कि इस केंद्रीय बजट में केंद्र की सरकार ने देश के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए वजट को प्रस्तुत किया है ।जो देश के विभिन्न पार्टियों को पच नहीं रहा है। जबकि देश के प्रमुख विपक्षी पार्टी को पेट में दर्द हो रहा है। तो वह इसका ठीकरा भी भाजपा के माथे फोड़ना चाहती है। श्री साडगी ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यकाल में जो अराजक स्थिति उत्पन्न हुई है। उससे राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। सुदूरवर्ती गांव से लेकर जिला मुख्यालय हो या मुख्यमंत्री के आवास मुख्यालय हो सभी जगह अपराधी का बोलबाला कायम है। इससे झारखंड की जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अलग होने के बाद से लेकर वर्तमान में जो माहौल कायम है। कांग्रेस ,राजद गठबंधन की सरकार ने किया है इससे पहले कभी किसी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ था। जहां एक ओर अपराधी ,उग्रवादी बेलगाम है, वही पुलिसकर्मी, अफसरशाही भी बेलगाम है। श्री साडगी ने कहा कि देश के केंद्रीय बजट आम जनों का बजट है। इस बजट से समाज के हर तबके के लोगों को राहत मिलने वाला वजट है। जिसे गुमराह करने के लिए विपक्षी पार्टियां हाय तौबा मचा रही हैं। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष विजय आनंद पाठक, डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज भुइयाँ, उप मेयर मंगल सिंह ,महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, ज्योति पांडे, विवेक भवानी सिंह, कृष्णा गुप्ता ,समेत अन्य उपस्थित थे।