Breaking News

कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता होगा मजबूत: आलमगीर आलम

20 सूत्री कमेटी को लेकर नेताओं में नाराजगी

विधायक ममता देवी और अम्बा प्रसाद भी उपस्थित

रामगढ़। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह विधायक दल के नेता मंत्री आलमगीर आलम गुरुवार को रामगढ़ पहुंचे। रामगढ़ के सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिला के कांग्रेस नेताओं ने फूल माला व बुके देकर मंत्री आलमगीर आलम का स्वागत किया। मौके पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित थी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान सहित कई नेता उपस्थित थे। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम ने पूरे जिले में चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा बारी बारी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की समस्याओं से अवगत हुए। जिसके बाद रामगढ़ प्रखंड, चितरपुर प्रखंड, पतरातू प्रखंड, मांडू प्रखंड, दुलमी प्रखंड के नेता व कार्यकर्ताओं ने सभी ब्लॉकों की परिस्थितियों से अवगत करवाया तथा विभिन्न जर्जर सड़कों को लेकर आवदेन दिया। साथ ही जन समस्याओं के साथ साथ बिस सूत्री कमिटी के गठन को लेकर नेताओं ने नाराजगी जाहिर की जिसके बाद मंत्री आलमगीर आलम ने हर समस्या को सुनने के बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं को उचित कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, पंकज महतो, बजरंग महतो, कांग्रेस नेत्री ज़ोया परवीन, अनु विश्वकर्मा, शांतनु मिश्रा, लालबिहारी महतो,शहजाद खान, राजेन्द्र चौधरी, हाजी अख्तर आज़ाद, लक्ष्मण महतो, कमाल शाहजादा, मनोज पुजेर, गौरी शंकर, सुधीर मंगलेश, मोजफ्फर हुसैन, ज़काउल्लाह, मेहता मुरली, संकेत सुमन, भीम साव सहित कई उपस्थित थे।