पतरातू (रामगढ़) : दिव्यांग सलाहकार समिति सदस्य अतहर अली ने बृहस्पतिवार को पतरातू प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान दिव्यांग जनों की समस्याओं को देखते हुए दिव्यांग जनों के कल्याण विभाग द्वारा किओस्क रूम के आवंटन के लिए पतरातू कार्यालय व अंचल कार्यालय में विधिवत रूप से जानकारी लिया गया। साथ ही साथ दिव्यांग न्यू पेंशन के लिए गतिविधि जानकारी लिया गया,प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, आदि दिव्यांग जनों को समस्याओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी वा पदाधिकारीयों के समक्ष रखा गया पदाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया कि न्यू दिव्यांग जनों का स्वामी विवेकानंद पेंशन अप्रैल तक पेंशन भत्ता चला जाएगा। मुख्य रूप से दिव्यांग़ प्रियम कुमार सेनापति,संजय कुमार, संदीप करमाली, अरिज अंसारी,अमित सज्जाद अंसारी, प्रीतिमा कुमारी, विशाल कुमार,अमित कुमार आदि लोग मुख्य रूप से मोजूद रहे।