प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय बनाए गए चेयरमैन
रांची। झारखंड में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए पार्टी सुप्रीमो ने एक कोऑर्डिनेशन कमिटी का गठन किया है। पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर महासचिव के केसी वेणुगोपाल प्ले सूची जारी कर दी है। झारखंड कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे होंगे। वही को चेयरमैन उमंग सिंगार,कन्वीनर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर होंगे। इस कोआर्डिनेशन कमेटी में झारखंड के मंत्रियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों को रखा गया है। ताकि कांग्रेस में गुटबाजी को हवा नहीं मिल सके साथ ही पार्टी में एकता बनी रहे।
इस कोआर्डिनेशन कमेटी में मंत्री आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, डॉ अजय कुमार, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप बालमूचू, सुखदेव भगत, धीरज साहू, गीता कोड़ा, प्रदीप यादव,बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर को रखा गया है। इस 17 सदस्य कमेटी को झारखंड में संगठन मजबूत बनाने की जिम्मेवारी होगी। जानकारों की मानें तो कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड कांग्रेस की गुटबाजी को देखते हुए यह कोआर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है। झारखंड में पूर्व प्रभारी आरपीएन सिंह का नजदीकी मानते हुए राजेश ठाकुर पर नियंत्रण लगाने का प्रयास किया गया है।