Breaking News

दुलमी प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की पहली बैठक संपन्न

योजनाओं की समीक्षा और परिचय

दुलमी(रामगढ़)। सरकार द्वारा आम जनों के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित की जा रही है। लेकिन जानकारी के अभाव में सरकार की योजनाएं जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही है। जिसके लिए विभाग पदाधिकारियों को अपने से संबंधित विभाग की जानकारी कैम्प पंचायतवार लगाने की जरूरत है। यह बातें दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कही। वह गुरुवार को दुलमी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित प्रथम 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्ष ने बीडीओ दुलमी से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे योजनाओं की जानकारी मांगते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाते हुए सा समय धरातल पर उतारने को कहा। वही बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतार जरूरतमंदों को लाभ दिलाना है। इससे पूर्व नवनियुक्त बिससूत्री अध्यक्ष सहित समिति पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता दुलमी बीडीओ रवीन्द्र कुमार व संचालन आलोक मित्रा ने किया। दुलमी बीडीओ ने बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश व सदस्यों को बुके देकर स्वागत किया। प्रखंड प्रशासन व बीस सूत्री सदस्यों के बीच आपस मे एक दूसरे का परिचय प्राप्त हुआ। बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं का समिक्षा लिया व विस्तृत जानकारी साथ प्रखंड स्तर पर चल रहे 15 वा वित मनरेगा व अन्य सभी योजनाओं का सुची की मांग की गई। ताकि ताकि योजनाओं का निरीक्षण किया जा सके। मौके पर एमो चन्द्रशेखर कुमार, सीडीपीओ पुनम कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश चौधरी सहित उपाध्यक्ष मन्टु करमाली, प्रकाश करमाली, प्रेम प्रकाश गुप्ता, परमानंद सिंह, दिलीप शर्मा, संत विलास करमाली, अलफाक अंसारी, मदन नायक, पंचायत व रोजगार सेवक मौजूद थे।