Breaking News

झारखंड के 264 लाख लाभुकों को मिल रहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ

अब तक झारखंड को उपलब्ध कराए गए 19 लाख मीट्रिक टन अनाज

सांसद संजय सेठ के सवाल पर के केंद्रीय मंत्री का जवाब

रांचीकेंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उपभोक्ता मामलों की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोकसभा में बताया कि कोरोना संक्रमण काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत झारखंड के 264 लाख लाभुकों को प्रति महीने 5 किलो अनाज नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी मंत्री ने लोकसभा में सांसद संजय सेठ के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिया।
सांसद ने लोकसभा में यह जानना चाहा था कि झारखंड में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक कितना खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है? कितने परिवार और लोग इस योजना से जुड़े हुए हैं? सांसद ने यह भी जानना चाहा था कि इस योजना में राज्य सरकार की कोई भूमिका है या नहीं?
इन्हीं सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत यह योजना चलाई जा रही है, जो केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त जवाबदेही से संचालित है। हालांकि इस योजना के संचालन में राज्य सरकार की कोई भूमिका या योगदान नहीं है।
सांसद के सवाल के आलोक में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक झारखंड को 19 लाख 28 हजार 121 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। इस योजना के तहत सबसे अधिक खाद्यान्न गिरिडीह जिले को उपलब्ध कराया गया है। गिरिडीह जिले को कुल 155144 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। वही रांची जिला को 144542 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। सबसे कम खाद्यान्न बोकारो जिले को उपलब्ध कराया गया है। बोकारो को 5960 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। जबकि सरायकेला खरसावां को 64562 मीट्रिक टन अनाज उपलब्ध कराया गया है।
मंत्री ने जवाब में यह भी बताया कि झारखंड में कुल लाभुकों की संख्या 2 करोड़ 64 लाख 7 हजार 858 है। रांची में लाभुकों की कुल संख्या 19 लाख 86 हजार 75 है। इस योजना का संचालन मार्च 2022 तक किया जाना है।