स्व.बबलू साव के परिवार को मिला सहयोग
भुरकुंडा (रामगढ़): बीते दिनों पावर हाउस निवासी बबलू साव के आकस्मिक निधन के उपरांत उनके परिजनों के लिए समाज के लोग सहयोग का हाथ बढ़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार को श्रमिक संगठन सीटू से संबद्ध राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सचिव मनोज गुप्ता ने ब्रह्मभोज के लिए मृतक की पत्नी को राशन उपलब्ध कराया। मनोज गुप्ता ने मृतक के आवास पर पहुंचकर परिजनों का हालचाल जाना और आगे भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गरीब बबलू साव की विधवा पत्नी बबीता देवी को जल्द से जल्द विधवा पेंशन शुरू हो और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी जरूर सुनिश्चित किया जाए। मनोज गुप्ता ने कहा है कि बबलू साव की तीनों बच्चियों को कस्तूरबा गांधी स्कूल से शिक्षा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
बताते चले की मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्री बिंदिया (छह वर्ष), आरोही (चार वर्ष) और अनोखी (तीन वर्ष) छोड़़ गया है। इस दौरान सुरेश प्रसाद सिन्हा, सुरेश महतो, बूटन नायक, अजय पासवान सहित उपस्थित थे।