Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का सम्बोधन

मेदिनीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट और आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । पलामू के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।इस दौरान प्रधानमंत्री ने बजट को आम जन के अनुकूल और प्रगतिशील करार देते हुए कहा कि सौ साल की भयंकर आपदा के बीच यह बजट विकास का नया विश्वास लेकर आया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपने संबोधन में कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य जन के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को संसद में 2022-23 का बजट पेश किए जाने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दिया।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विजयनंद पाठक ने कहा कि भाजपा के सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में पांच और छह फरवरी को संवाददाता सम्मेलन के जरिए बजट के मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित करेंगे। उन्होंने कहा कि जो सांसद उपरोक्त तारीखों को अपने संसदीय क्षेत्रों में उपस्थित नहीं रह सकेंगे वे 12 और 13 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन के जरिए बजट के मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित करेंगे।
प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुनने वालों में पुष्पा देवी विधायक पाटन छतरपुर ,पूर्व सांसद मनोज कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ,कर्नल संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा एवं श्याम बाबू ,जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ,जिला मंत्री संतोष सिंह ,मंजू गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह, मीडिया प्रभारी, संटू सिंह आईटी सेल के संयोजक अजय सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे, पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, हरिहरगंज मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, पांडू मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह ,छतरपुर मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ,लटिया मंडल अध्यक्ष प्रयाग विश्वकर्मा
सतबरवा मंडल अध्यक्ष विजय पाठक, नौडीहा बाजार मंडल अध्यक्ष संतोष पाठक ,मनातू मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ,नावा बाजार प्रखंड अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ,मोहम्मद गंज प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह, पोल पोल मंडल अध्यक्ष जवाहर चंद्रवंशी ,नगर मंडल महामंत्री किशन मखड़िया, चैनपुर महामंत्री रूपेश कुमार ,ग्रामीण मंडल महामंत्री शुभम तिवारी, एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।