Breaking News

आजसू छात्र संघ छात्रों के साथ प्रतिकुलपति से मिला

मेदिनीनगर: आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल छात्रों के समस्याओं के लिए प्रतिकुलपति से मिला।कुछ छात्रों का वर्ष2019 में परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा लिया गया था। मगर ना हीं एडमिट कार्ड मिला ना ही परीक्षा परिणाम अभी तक आया।छात्र लगातार दो सालो से विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे है। मगर कोई उनकी परेशानियों को सुनने वाला नहीं है।पूर्व के परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन पर छात्र विश्वविद्यालय का चक्कर ही लगा रहे थे। मगर उनका समय पूरा हुआ और वो चले गए।अब छात्रों ने नए परीक्षा नियंत्रक को ढूंढ़ना सुरु किया मगर परीक्षा नियंत्रक कभी भी विश्वविद्यालय में मिलते ही नहीं है।तब अन्त में छात्रों ने आजसू छात्र संघ से मदद की गुहार लगायी है। जिसके लिए छात्र नेता अभिषेक राज ने छात्रों के साथ प्रतिकुलपति से मुलाकात किया।और उन्हें सारी जानकारी दिया।अभिषेक ने कहा की विश्वविद्यालय की हालत बहुत ही गंभीर है। सभी पदाधिकारी सिर्फ और सिर्फ छात्रों के भविष्य के साथ खेलना जानते है। ये सभी गरीब छात्र है। जिनका सत्र 2018-21 है जो की अब फाइनल हो जाना चाहिए था। मगर इनका टू समेस्टर का परिणाम भी नहीं मिला। प्रतिकुलपति से मिलने के बाद उन्होंने इनके डाक्यूमेंट्स को किसी और को फॉरवर्ड किया मगर वो भी विश्वविद्यालय में मौजूद नहीं मिले।