रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहां की 2022-23 का आम बजट जन-जन की आकांक्षाओं पर न केवल खरा उतरेगा।बल्कि आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था की लंबी छलांग की भूमि तैयार करेगा। इस बजट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को भी आत्मसात किया है।2022-23 का बजट मोदी सरकार के दूरदर्शी दृष्टिकोण को भी प्रदर्शित करता है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं को समर्पित बजट है।