रामगढ़। लोकसभा में पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि वैश्विक महामारी #कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था चरमराई है।वहीं भारत का आम बजट 2022-23 आत्मविश्वास से भरा है। बजट में देश के नागरिकों का पूरा ख्याल रखा गया है। गांव, गरीब, किसान के समेकित विकास के लिए विशेष प्रवधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख एवं आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत 16 लाख नौकरियां दी जाएंगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 25 हज़ार किलोमीटर सड़क का विस्तार किया जाएगा।
श्री प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के सबसे ऊंचे पायदान पर होगी। चालू वितीय वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत होने की सम्भावना है। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने एवं देश को आर्थिक प्रगति के पथ पर ले जाने का संकल्प है। इसके लिये श्री प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है।