भुरकुंडा (रामगढ़) : आदिवासी जन परिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को पाली गांव में कंबल वितरण किया। जहां असहाय और जरूरतमंदों के बीच केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बेदिया ने कंबल का वितरण किया। गोविंद बेदिया ने कहा कि कड़ाके की ठंड और असहाय लोगों की परेशानी देखते हुए कंबल वितरण भविष्य में भी जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज करमाली और संचालन राजेश कुमार ने किया।
मौके पर जिला सचिव राम प्रसाद नायक, युवा मोर्चा रामगढ़ जिलाध्यक्ष अशोक बेदिया, विरेंद्र बेदिया, प्रदीप बेदिया, बटेश्वर करमाली, गांगो बेदिया, कल्लू करमाली, मोहरी बेदिया, जगदीश करमाली, रघुवीर करमाली, बंधु बेदिया, ललीता देवी, मालो देवी, बसमतिया देवी, सोहिला देवी, कदमी देवी, शांति देवी सहित कई मौजूद थे।