बड़कागांव संवाददाता
महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक मनोज हेंब्रम द्वारा महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तत्पश्चात 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ निवारण जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। चिकित्सक मनोज हेंब्रम के द्वारा कुष्ठ मरीजों के बीच चप्पल वितरण किया गया एवं कर्मचारियों को सपथ दिलाया गया। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी नवीन कुमार, बीपीएम सुधीर कुमार, आजाद, चंदन कुमार, देवांती कुमारी, रंजू कुमारी आदि उपस्थित थे।