वैश्विक ग्लोबल के समय नाला विधान सभा कैसे आगे रहे ये सभी को सौचने की जरूरत: रबिन्द्रनाथ महतो
जामताड़ा। नाला विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने अपने विधान सभा क्षेत्र के अफजलपुर गांव के एक मैदान में आयोजित वनभोज में भाग लिया। वनभोज के दौरान लगभग एक सौ लोगों ने अन्य दल छोड़ कर झामुमो की सदस्यता ली।
प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य के नेतृत्व में सभो लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। मौके पर मौजूद झारखंड विधान सभाध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि झामुमो एक आंदोलित पार्टी है। सभी लोग अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाते हैं। किसी भी समय किसी भी परिस्थिति में पार्टी हमेशा कार्यकर्ता के साथ खड़ी रहती है। अन्य दलों के अपेक्षा झामुमो में कार्यकर्ताओं की ज्यादा सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि नाला विधान सभा के विकास के लिए सभी को सौचने की जरूरत है। आपसब उन्हें समस्या बताएं। कहा कौन सी चीजों की जरूरत है, बताएं वह जरूर पूरा करेंगे।
कहा झामुमो ने चुनाव के समय पारा शिक्षकों से जो वादा किया था वो पूरा किया। और जो भी वादा है सभी पूरा करेगी सरकार। कहा कि इस वैश्विक ग्लोबल मार्केटिंग के समय सभी अपने को स्थापित करने के दौड़ में शामिल है। कैसे नाला विधान सभा भी इस वैश्विक ग्लोबल के समय आगे रहे ये सभी को सौचने की जरूरत है।
वहीं वनभोज के बाद स्पीकर ने नाला के सुल्तानपुर एवं कस्ता गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क की समस्या को बताया। इस पर स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने बहुत जल्द क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। मौके पर खिरोड़ महतो, उज्जवल भट्टाचार्य, आशीष तिवारी, सलीम जहांगीर, भवसिंधु लायक, जनार्दन भंडारी सहित अन्य मौजूद थे।