Breaking News

सुख समृद्धि पार्टी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

हजारीबागमहात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि पर सुख समृद्धि पार्टी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।वर्चुअल बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमेशा से गांधी जी भारत की आत्मा गांव में बसने की बात कही।उन्होंने सत्ता के विकेंद्रीकरण पर जोर दिया यह तभी संभव है जब पूंजी का विकेंद्रीकरण हो।केंद्रीय सदस्य अनिल कुमार ने कहा अहिंसा में असीम शक्ति विकसित भारत का निर्माण इसी मंत्री संभव है। पार्टी का उद्देश्य हर घर सुख समृद्धि स्थापित करना है। छात्र मोर्चा के प्रदेश सचिव दिलकश हुसैन ने दक्षिण अफ्रीका के संघर्ष पर प्रकाश डाला। युवा प्रदेश सचिव पवन साहू ने संघर्ष से अर्जित आजादी को युवा पीढ़ी से सामाजिक सरोकार में आगे आने की बात कही। वर्चुअल बैठक में हजारिबाग जिला अध्यक्ष रोहित कुमार, रामगढ़ जिला अध्यक्ष मनोज यादव, चतरा जिला अध्यक्ष राजेश भोक्ता, बोकारो जिला अध्यक्ष हिमाद्रि मंडल, कोडरमा जिला अध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य ने वक्तव्य रखा।