Breaking News

तेज रफ्तार कार सड़क की रेलिंग से टकराई दो की मौत, पांच गंभीर

हजारीबाग-रांची फोरलेन पर दिखा तेज रफ्तार का कहर

बोंगाबार में हुई दुर्घटना

कुजू(रामगढ़)। हजारीबाग रांची फोरलेन पर लगातार दुर्घटनाएं घट रही है। सड़क अच्छा मिल जाने के बाद वाहनों को तेज रफ्तार में चलाया जा रहा है।

 

रामगढ़ जिला के कुज्जू ओपी क्षेत्र के बोंगावार में तेज रफ्तार का कहर रविवार के पूर्वाहन 10:30 बजे के लगभग देखने को मिला है। फोरलेन पर जेएच 24सी 8777 पूर्वाहन 10:30 बजे के लगभग बोंगाबार फोरलेन पर रेलिंग से टकरा गई। कार की तेज रफ्तार होने के कारण चालक उसे संभाल नहीं पाया।जिसके बाद कार पलटी मार गई।

दुर्घटना में सांडी के रहने वाले दो युवक की घटना पर ही मौत हो गई दुर्घटना में विक्की छेत्री और विशाल राणा की मौत हो गई है। दोनों का उम्र लगभग 21 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं दुर्घटना में सानू तिवारी, शिवम करमाली, कन्हैया संथालिया, हर्ष कुमार, साहिल ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल घायलों को रांची रोड स्थित होप हॉस्पिटल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को रिम्स रेफर कर दिया गया। वही कुज्जू पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया है। वहीं पुलिस दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को घटनास्थल से लेकर चली गई है।