Breaking News

रामगढ़ : जिला समाहरणालय के निकट सड़क दुर्घटना मेंं युवक की मौत

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर जिला समाहरणालय के निकट सड़क दुर्घटना

दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने रामगढ़ बोकारो मार्ग को कर दिया है जाम

रामगढ़। जिला समाहरणालय के निकट शनिवार की देर शाम 8:00 बजे के लगभग एक सड़क दुर्घटना में क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने रामगढ़ बोकारो मार्ग को दुर्घटना स्थल पर जाम कर दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद पर दुर्घटना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। सड़क जाम खत्म कराने के लिए रामगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में वार्ता चल रही है। लेकिन आक्रोशित लोग अभी सड़क जाम छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार छत्तर निवासी धीरज तिवारी (32 वर्ष) पिता सुधीर तिवारी अपनी पलसर बाइक से रामगढ़ की ओर से अपने घर छतर जा रहा था। इसी क्रम में रात 8:00 बजे के लगभग अज्ञात वाहन ने पलसर बाइक धीरज तिवारी को अपने चपेट में ले लिया। जिससे धीरज तिवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क जाम कर रखा है। वही आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक थाना प्रभारी रोहित कुमार महतो सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस दुर्घटना में मारे गए युवक की शव को कब्जे में करने का प्रयास कर रही है। लेकिन आक्रोशित  लोग पुलिस की चलने नहीं दे रहे हैं।