रांची। झारखंड युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उज्जवल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 30 जनवरी नवनियुक्त झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज 12:30 बजे रांची एयरपोर्ट में आ रहे हैं।झारखंड प्रदेश युवक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गन अध्यक्ष अभिजीत राज का स्वागत करेंगे।उसके बाद अध्यक्ष अभिजीत एयरपोर्ट से कांग्रेस भवन जाएंगे। वहां पर पार्टी के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे के साथ तमाम नवनीत प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्षों के साथ अध्यक्ष का मिलने का कार्यक्रम है। अध्यक्ष अभिजीत राज जी के बनने पर जिला अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों अजीत राज को बधाई दिया। उनके आने वाले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दिया।बधाई देने में प्रदेश महासचिव प्रिंस बेड रमन सिंह बंटी भूपेश शिबू मधु जी जिलाध्यक्ष मुन्ना खान आर एस अरमान आदित्य सरोलिया पूरे झारखंड के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी ने बधाई दी।