रोशनलाल चौधरी ने पीठ में खंजर घोंपने का काम किया है : विजय साहू

दिलीप दांगी बनाए गए आजसू के रामगढ़ जिलाध्यक्ष

विरोध में विजय साहू ने दिया सभी पदों से इस्तीफा

रामगढ़जिला में पिछले कुछ समय से क्षेत्रीय पार्टी आजसू में विवाद गहराता नजर आने लगा है। बात-बात में आजसू नेता आपस में उलझ रहे हैं। वहीं कई मुद्दों पर आजसू नेताओं के बीच मतभेद भी दिख रहा है। वही आजसू पार्टी द्वारा भुरकुंडा के दिलीप दांगी को जिला अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद पार्टी में टॉप लेवल पर विवाद गहराता नजर आने लगा है। मीडिया में आ रही सूचना की माने तो आजसू के जिला अध्यक्ष रहे विजय साहू ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

प्रकरण पर विजय साहू ने कहा है कि मैंने आजसू को जीवन का स्वर्णिम समय दे दिया और कभी भी बड़कगांव या कहीं से चुनाव लड़ने का कोई मंशा नहीं रखा। मैं सिर्फ 2024 तक जिलाध्यक्ष के पद पर रहना चाहता था। जिससे संगठन को और मजबूत कर सकूं। इसके लिए कल भी सुदेश महतो ने आश्वस्त किया था। लेकिन आज दिलीप दांगी को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। सुदेश महतो ने बताया कि रोशनलाल मौसा दिलीप को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए अड़ गये थे। विजय साहू ने कहा कि रोशनलाल चौधरी को बड़कगांव विधानसभा चुनाव जीताने के लिए मैंने हरसंभव प्रयास किया। उन्हें घर-घर ले गया। लेकिन उन्होंने पीठ में छूरा घोंपने का काम किया। मेरा जरा भी मान सम्मान नहीं रखा। विजय साहू ने कहा कि आजसू से हजारों कार्यकर्ता पार्टी छोड़ने की बात कह रहे हैं। 

 

बहरहाल पिछले 15 वर्षों से विजय साहू आजसू के एक कर्मठ और ईमानदार नेता के रूप में देखे जाते थे। उनके सभी पदों से इस्तीफा देने की खबर आजसू कार्यकर्ताओं को देर शाम मिली। जिसके बाद आजसू नेताओं के बीच गुटबाजी की जोरदार चर्चा होने लगी है। वही आजसू नेताओं में दिलीप दांगी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बड़े पैमाने पर किंतु-परंतु हो रहा है। यह विवाद आने वाले समय में आजसू के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

 

preload imagepreload image
17:26