रामगढ़। आज आजसू पार्टी के गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सदर अस्पताल रामगढ़ में कंबल बांटा है।आजसू पार्टी के युवा नेता वह रामगढ़ युवा संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल के द्वारा रामगढ़ सदर अस्पताल में 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। जरूरतमंदों ने चंद्र प्रकाश चौधरी के लंबी आयु की कामना की एवं उनको जन्मदिन की बधाई दिया। सदर अस्पताल डीसी श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं की काफी सराहना की। मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू भोपाली, संजय बनारसी, संदीप शर्मा उर्फ लालू, विशाल जयसवाल, जीतू कुमार आदि लोग मौजूद थे।