भुरकुंडा (रामगढ़) : सेंट्रल सौंंदा स्थित यूनियन कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन ने 29 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमसागर साव और संचालन क्षेत्रीय सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया। अवसर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय सचिव मनोज कुमार गुप्ता मौजूद रहे। केंद्रीय सचिव को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अपने संबोधन में मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि यूनियन की स्थापना 1994 में ओमप्रकाश सिन्हा ने की। पिछले 29 वर्ष से यूनियन मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष करती रही है। आगे भी आंदोलनों के माध्यम से मजदूरों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। अवसर पर केंद्रीय सचिव की ओर से सभी को डायरी और कलम भेंट किया गया। कार्यक्रम में केडी सिंह, सुरेश महतो, विजेंद्र कुमार रवि, पुतुल साव, अवधेश कुमार, सोनू कुमार, अर्जुन सोनी, चंदन कुमार, सूरज कुमार, शंमू राम सहित अन्य मौजूद थे।