मौत की घाटी है ‘चरही घाटी’, लगातार हो रहे हादसे
चरही। रांंची-पटना मार्ग पर चरही घाटी मौत की घाटी बन रही है। यहाँ आए दिन कई छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती है। पिछले दस माह के आंकड़ों पर अगर गौर करेंं तो यहां सड़क दुर्घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोगों की जान चली गयी है।
घाटी में शनिवार सुबह की घटना दिल दहलाने वाली घटी। दोपहर लगभग 12. 00 बजे एक पिकअप वाहन (जेएच 02एएफ 7359) पलट जाने से वाहन में सवार गिरिडीह नवागढ़ चट्टी निवासी रामचंद्र पंडित (लगभग 50वर्ष) की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि छ: लोग घायल हुए। घायलों में चार महिला और दो पुरूष शामिल है। घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है