कमाल खान के निधन से पत्रकारिता जगत में वीरानी छा गई है: सुरेंद्र सोरेन
रांची। वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। शनिवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन झारखंड की ओर से रांची में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके व्यक्तित्व और कृत्व को याद किया गया। पत्रकारिता जगत में इनके शानदार योगदान के लिए उन्हें रामनाथ गोयनका और राष्ट्रपति के हाथों गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की खबर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर दुख जताया है। और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। कमाल खान के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। वहीं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि पत्रकारिता जगत में इनके निधन से एक बिरानी छा गई है। पत्रकारिता जगत के लिए एक संस्था या कहें यूनिवर्सिटी थे। आने वाले नए पत्रकारों को इनकी पत्रकारिता से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। कैसे अपनी खबरों को किसी संदर्भ से जोड़कर परोसते थे। इसे सीखने की जरूरत है। वहीं यूनियन के संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि कमाल खान का यूं असमय जाना अत्यंत दुखद है। सरल और सुलभ भाषा में खबरों को कविता या दोहों की तरह खबरों को परोसने में उनका कोई सानी नहीं था। मौजूदा दौर में विरले ही ऐसे लोग होते है। अमरेश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने एक बहुमूल्य प्रतिभा को खो दिया है। इस मौके पर मानिक बोस, पिंटू दुबे, परवेज कुरेशी, मनोज पाठक, मनोरंजन सिंह, उध्यम प्रभात, संजीत झा, मेहुल मृगेंद्र, बॉर्बी, प्रदीप ठाकुर, चंदन चौधरी, आकाश सिंह, चंदन सिन्हा, धनंजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।