दुलमी (रामगढ़)। जिला के दुलमी प्रखण्ड के सोसोकलां पंचायत के ढुठुवा गांव में शुक्रवार को साप्ताहिक सब्जी बाजार का उद्घाटन रामगढ़ विधानसभा की विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश पुर्व पार्षद राजु महतो संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया। गांव पहुंचने पर ढुठुवा के ग्रामीणों ने काफी गरमजोशी से विधायक का स्वागत किया।
बताया गया कि अब प्रत्येक शुक्रवार को इस स्थान पर साप्ताहिक बाजार लगाया जाएगा । विधायक ने वस्थानीय युवाओं को इस पहल को सराहा और अपने संबोधन में कहा कि गांव में साप्ताहिक बाजार लगने से लोगों को गांव में ही रोजगार मिलेगा और लोगों को दूर दराज जाने की परेशानी से निजात मिलेगी। यहां के लोगों को दूर दूर जाकर समान बेचना पड़ता था। अब नजदीक में बाजार लग जाने से अपने सामान को नजदीक में ही बेच सकेंगे, जिससे अगल-बगल के ग्रामीणों को लाभ होगा। मौके पर खुर्शीद आलम इमाम अंसारी बाबुराम महतो सुनिल महतो रामेश्वर महतो बाजार समिति के बालगोविंद महतो प्रकाश महतो विरेन्द्र कुमार सुनिल कुमार रतनलाल महतो रमेश कुमार महेंद्र महतो उतम कुमार माधुरी देवी रीता देवी सीता देवी पुनम देवी सरीता देवी रविकांत कुमार व सौकडो महिलाएं पुरुष मौजूद थे।