Breaking News

विस्थापित समिति की बैठक में रोड सेल पर हुई चर्चा

रोड सेल में जल्द दिया जाए 60 हजार टन आरओएम कोयला : सूरज बेसरा

उरीमारी : विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक विस्थापित कार्यालय पोटंगा में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा एवं संचालन समिति के सचिव जीतन मुंडा ने किया। मौके पर सूरज बेसरा ने कहा कि न्यू बिरसा परियोजना के बेरोजगार विस्थापितों का रोजी रोटी का एकमात्र साधन रोड सेल ही है। रोड सेल से ही विस्थापित परिवारों का भरण पोषण होता है रोड सेल बंद होने से हम लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण मजबूरन यहां के विस्थापित दूसरे स्थान पर रोजी रोटी के लिए पलायन कर रहे है। समिति ने कहा है कि न्यू बिरसा परियोजना में साठ हजार टन का ई ऑक्शन आरओएम कोयला रोड सेल में जल्द से जल्द दिया जाए ताकि विस्थापित परिवारों को रोजगार मिल सके। यदि सात दिनों के अंदर से सीसीएल प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं होती है तो बाध्य होकर विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा द्वारा न्यू बिरसा परियोजना के सभी कार्य को आगामी 21 जनवरी 2022 को ठप कर दिया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य झामुमो सोनाराम मांझी, विस्थापित नेता सह जिला उपाध्यक्ष झामुमो संजय करमाली, संतोष सिंह, गणेश गंझू, विनोद हेम्ब्रोम, जुरा सोरेन, अजय बेसरा, अजय करमाली, सुखराम बेसरा, विजय सोरेन, प्रेम सोरेन, संजय सोरेन, पंकज हेम्ब्रोम,  बाबू गंझू, वंशीलाल मुर्मू, महेश बेसरा, झरी करमाली, तिलेश्वर टूडू, अजय मरांडी, विनोद सोरेन, राजेश मुर्मू, विनोद मुंडा, अरविंद प्रजापति, संदीप करमाली, सूरज करमाली, विकास करमाली, संजय हेम्ब्रोम, विजय टूडू, जगेश्वर मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।