विधायक ममता देवी क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने में जुटी
रामगढ़। क्षेत्र की विधायक ममता देवी क्षेत्र में विकास कार्यो में तेजी लाने में जुट गई हैं।विधायक ममता देवी ने अपने विधायक निधि से गुरुवार को पांच योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने गोला प्रखंड के साड़म पंचायत के सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र जयंतीबेडा में पीसीसी पथ एवं सीढ़ी निर्माण तथा साड़म गांव में पीसीसी पथ निर्माण, चाडी पंचायत के घासी केनके में पीसीसी पथ निर्माण, गोला पंचायत के नौवागाढ़ा में गार्डवाल निर्माण तथा पुरबडीह पंचायत के रायपुरा में तालाब में शेड और सीढ़ी का निर्माण कार्य का शुभ शिलान्यास किया।
मौके पर विधायक महोदया ने कहा कि लोगों की मूलभूत जरुरतों को देख कर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई विकास योजनाएं विधायक मद की राशि से संचालित है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रही हूं। पहले और आज में सबसे बड़ा फर्क यह है कि पहले के जनप्रतिनिधि अपनी झोली भरने के लिए योजनाएं शुरु करते थे। लेकिन आज लोगों की जरुरतों को देख कर विकास योजनाएं शुरू की जा रही है। और मेरा लक्ष्य है कि क्षेत्र के अंतिम गांव तक विकास कार्य पहुंचे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राम विनय महतो दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य अजीत करमाली, गौरी शंकर महतो, विधायक कार्यालय प्रभारी मानिक पटेल, कमलेश महतो, ताहिर अंसारी, सुरेश करमाली, अफरोज अंसारी, असगर अली, फकरूदिन अंसारी, सुनील कुशवाहा, मुकेश महतो, मासूक अंसारी, लतीफ अंसारी, बिनोद करमाली, सतीश महतो, प्रदीप महतो, सुरेश महतो, डब्लू महतो, सागीर अंसारी, पिंगलेश महतो चंदन महतो आदि मौजूद थे।