भुरकुंडा (रामगढ़)। झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू का 78वां जन्मदिन भुरकुंडा में झामुुुमो कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पतरातू प्रखंड कार्यालय में झामुुुमो कार्यकर्ताओं ने केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की। अवसर पर झामुुुमो केंद्रीय सदस्य संजय वर्मा ने कहा कि शीबू सोरेन के लंबे संघर्ष के बाद ही राज्य के लोगों को उनका अधिकार मिला है। उनके मार्गदर्शन में झारखंड विकास के पथ पर अब तेजी से बढ़ रहा है। अवसर पर सभी ने शिबू सोरेन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मौके पर झामुुुमो नेता ग्यास खान, मुकेश राउत, इमामुल अंसारी, हरिलाल बेदिया, विरेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, नंदकिशोर मुंडा, श्रीनिवास अग्रवाल, उपेंद्र शर्मा, सुबोध ठाकुर, संजू देवी, दीपक कुमार, अनिल एक्का, शौकत अंसारी, किशोर ठाकुर, सीताराम बेदिया, राजेंद्र बेदिया, सत्यनारायण यादव, अर्जुन बेदिया, सुरेश महतो, मित्रा बेदिया, अशोक रजक, कामेश्वर करमाली सहित झामुमो के दर्जनों लोग मौजूद थे।