सिमडेगा के मॉब लिंचिंग की घटना की सीबीआई जांच हो : भाजपा
रामगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रामगढ़ प्रखण्ड मुख्यालय पर किया गया।यह धरना प्रदर्शन सिमडेगा में संजू प्रधान की मोब लिंचिंग से की गई निर्मम हत्या की जांच सीबीआई से कराने पत्नी को सरकारी नौकरी एवं ₹10 लाख मुआवजा देने तथा परिजनों को सुरक्षा देने की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय के समीप दिन के 11 बजे रामगढ़ कैंट मंडल के द्वारा किया गया। उपाध्यक्ष संतोष कुमार साह एवं नगर परिषद मंडल अध्यक्ष मनोज गिरी के संयुक्त अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कैंट मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह ने किया।
कार्यक्रम में कैंट मंडल के प्रभारी सह जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी एवं रामगढ़ ग्रामीण के प्रभारी जिला मंत्री वसुध तिवारी, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंटु बाबू विशेष रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रखंड पदाधिकारी को दिया गया। मौके पर रनंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, राजीव चतुर्वेदी, बसुध तिवारी, कृति गौरव, दयाल कुमार, राजीव रंजन प्रसाद, कुमेल ऊराव, राजेश ठाकुर, सहदेव ठाकुर, विजय जायसवाल, धनंजय कुमार, दीपक सोनकर, प्रवीण कुमार सोनू ,सुबोध सिंह, बृजेश पाठक, धीरज कुमार साहू रोबिन गुप्ता, अजीत गुप्ता, मिथिलेश मंडल, विजय पाठक,तरुण कुमार साहू, संजू बाबा ललन सिंह प्रफुल्ल नारायण त्रिपाठी, बैजू नाथ सिंह, नागेंद्र सोनकर, सुदेश गुप्ता, विक्रांत गुप्ता ,भीम महतो ,अर्जुन महतो, विनोद प्रसाद, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।झारखंड सरकार के विरुद्ध अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए हेमंत सोरेन हाय-हाय के नारा लगाते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।