Breaking News

सुचिता का भाव ही सोच धर्म है

  • श्री दिगंबर जैन मंदिरों में 10 लक्षण पर्व के पांचवें दिन हुई उत्तम सोच धर्म की पूजा

रामगढ़। श्री दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ एवं श्री पारसवनाथ जिनालय रांची रोड मै दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन गुरुवार को उत्तम सोच धर्म की पूजा पुरे विधि विधान के साथ किया गया।पंडित सुदेश जी जैन विधि सम्मत पूजा कराया।

क्या है उत्तम सोच धर्म

उत्तम सोच लोभ परिहारी, संतोषी गुण रतन भंडारी। अर्थात् जिस व्यक्ति ने अपने मन को निर्लोभी बना लिया है। संतोष धारण कर लिया,उसका जीवन परम शांति को उपलब्ध हो जाता है।

जो व्यक्ति उत्तम सोचधर्म को धारण करता है।उसकी आत्मा लोभ ओर लालच जैसे मल का त्याग कर परम् उज्ज्वलता को प्राप्त होती है।उस व्यक्ति के मन में संतोष गुण तथा अनेक गुण रत्नों के भंडार प्राप्त होते है। उसका जीवन परम शांति को उपलव्ध होता है। आज अपने मन में संतोष गुण को धारण कर लोभ लालच का त्याग,लोभ कर के पर भी पुण्यहीन मनुष्य को धन की प्राप्तिनाही होती और लोभ नही करने पर भी पुण्यशाली को जगत की सारी संपदा प्राप्त हो जाती है।अतः धन का लोभ धनलाभ में निमित्त नही है। धन लाभ में पुण्य निमित्त है।
कौरवो ने संपूर्ण राज्य चाहा पर हैं होने से प्राप्त नही हुआ और पांडवों का पुण्य परवल होने से नही चाहते हुए भी सब कुछ प्राप्त होता रहा। राम जंगल मे भी रहे वहां भी पुन्ययोग से पुण्य के साधन मिलते रहे पर रावण को सोने की लंका में भी प्रतिकूलता बनी रही। आचार्य भगवन ने कहा है कि संतोष रूपी निर्मल जल जो तीव्र लोभ रूप मलपुंज को धोता है। भोजन की गृद्धता से रहित है। उसको विमालता रूप शौच धर्म होता है।

मन, वचन ,काय में शुद्धता आना ही सोच धर्म है

दशलक्षण पूजा में लिखा हैधरि ह्रदये संतोष करहु तपस्या देह सो सोच सदा निर्दोष धर्म बड़ो संसार मे सम्यकदृष्टि जीव हमेशा धन नही धर्म की ओर दृष्टि रखता है। संसार मे धनवान बड़ा नही धर्मवान बड़ा है। इसलिए धबान कि नही धर्मात्मा की पूजा होती है।पूज्यपाद स्वामी ने सर्वार्ध्सिद्दी में लिखा है।शुचिता का भाव ही शौच धर्म है। अर्थात मन, वचन ,काय में शुद्धता आना ही सोच धर्म है।

वही श्री दशलक्षण महापर्व के छठे दिन श्री दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ में जलाभिषेक डॉ शरद जैन एवं रांची रोड मंदिर में जलाभिषेक जलाभिषेक
अशोक जैन ने किया। वही रामगढ़ मंदिर में शांतिधारा पुलक जैन आराध्या जैन एवं रांची रोड मंदिर में विजेंद्र जैन ने शांतिधारा किया। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कल उत्तम संयम धर्म का पूजा किया जायेगा।

Check Also

नोबेल शांति पुरस्कार 2020 की घोषणा, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला सम्मान

🔊 Listen to this स्टॉकहोम : स्वीडिश एकेडमी ने शांति के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर …