Breaking News

कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

रांचीझारखंड सरकार में वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराँव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड आन्दोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डा.रामेश्वर उराँव ने ईश्वर से उनके स्वस्थ,दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की है एवं कहा गुरु जी के मार्गदर्शन में गठबंधन की सरकार निरंतर जन आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए कार्य करती रहेगी।
कांग्रेस नेता आलोक दूबे,किशोर शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र की कामना करते हुए कहा झारखण्ड की जनता को आशीर्वाद प्राप्त होता रहे।
मंत्री डा.रामेश्वर उराँव व कांग्रेस नेता आलोक दूबे,किशोर शाहदेव, डा.राजेश गुप्ता ने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी को भी जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र की कामना की है।