झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन का 78 वां जन्मदिन मनाया

आजाद भारत में शोषण, जुल्म, अत्याचार के खिलाफ गुरु जी की लंबे संघर्ष की अमर कथाएं कभी नहीं भूल पाएंगे: फागु बेसरा

मांडू(रामगढ़)। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के महासचिव फागू बेसरा के आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य के जनक, झारखंड आन्दोलन के अगुवा नेता, अत्याचार और शोषण जुल्म के विरूद्ध मुखर आवाज, झारखंड वासियों के मान सम्मान और स्वाभिमान, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह संसद बाबा दिशोम गुरू शिबू सोरेन का 78वॉ जन्मदिन झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा मनाया गया। यूनियन के महासचिव सह झामुमो के वरिष्ट नेता फागू बेसरा के द्वारा केक काटकर और बच्चों के बीच कॉपी, पेन्सिल और मिठाई बांट कर मनाया गया।बाबा दिशोम गुरू शिबू सोरेन के लिए भगवान से स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामनाएं मांगा। इस मौके पर फागू बेसरा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जन्म दिन है। आजाद भारत देश में शोषण जुल्म अत्याचार के खिलाफ लम्बी संघर्ष की अमर कथाएं कभी नहीं भूल पाएंगे। गुरू जी ने अपने पूर्वजों संघर्ष की बुनियाद को मजबूत किया।आदिवासियों की अस्मिता की संघर्ष को उच्चाई तक पहुंचा दिया है।
जल जंगल जमीन की रक्षा धर्म संस्कृति भाषा और झारखंडियों की विकास का नींव रख दिया है।
मौके पर राजकुमार महतो केन्द्रीय सदस्य झामुमो, संतोष कुमार वरिष्ट नेता, सनु मदन सोरेन, सुरेश चंद्र पटेल, भुनेश्वर ठाकुर, नरेंद्र रविदास, अभिषेक कुमार, चन्दन कपूर, शनिचार मांझी एवं नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद थे।

 

preload imagepreload image
08:10