Breaking News

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बड़कागांव में दिख रही लापरवाही

कोविड गाइलाइन की उड़ रही धज्जियां,

भीड़ भाड़ में भी नहीं लगा रहे मास्क, ना बरत रहे शारीरिक दूरी 

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव: कोरोना वायरस की तीसरी लहर पूरे भारत सहित झारखंड को अपने चपेट में ले चुका है। ऐसी स्तिथि में भी बड़कागांव के लोग सजग नहीं है ,लोग बेपरवाह नजर आ रहे हैं। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बड़कागांव में भी धीरे धीरे संक्रमित निकल रहे हैं। लेकिन बड़कागांव के98 प्रतिशत लोग न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं न ही मास्क लगा रहे हैं। बाजारों में सैकड़ों की संख्या में भीड़ देखी जा रही है ।


दुकानदार हो या ग्राहक सबों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है। जबकि कोरोना वायरस से बचने एवं इसके संक्रमण को रोकने के लिए सबसे जरूरी है मास्क पहनना। कोविड-19 दूसरी लहर के समाप्ति के बाद मास्क पहनने के प्रति लोगों में जागरूकता मैं कमी देखी जा रही है। पिछले वर्ष प्रखंड में कोरोना वायरस से पीड़ित कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी लोग इस बीमारी के रोकथाम व कोविड-19 से बचाव के लिए एतिहात नहीं बरत रहे हैं।

नहीं चल रहा बड़कागांव में मास्क चेकिंग अभियान

प्रशासन के द्वारा कोरोना के दूसरे लहर में मास्क पहनने के प्रति नियमित चेकिग अभियान चलायी जाती रही है। लेकिन कोरोना वायरस की संख्या बढ़ने के बाद भी बड़कागांव में मास्क के लिए चेकिग अभियान नहीं चलाया जा रहा है। जिसके कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। अगर स्तिथि यही बनी रही और बड़कागांव में कोरोना जांच किया गया तो अभी ही सैंकड़ों की संख्या में संक्रमित मिल जाएंगे।