झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल विधायक से मिला

आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए हमेशा खड़ी हूँ : ममता देवी

रामगढ़।झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल रामगढ़ विधायक ममता देवी से मिलकर ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।सेविका एवं सहायिका को स्थायीकरण किया जाए, मासिक मानदेय में वृद्धि ,रिक्त पदों पर योग्यता अनुसार आरक्षण दिया जाए ,epfo में शामिल किया जाय एवं बीमा का लाभ दिया जाय। सेवानिवृत्त के पश्चात पेंशन लागू की जाए। सेवानिवृत्त की उम्र 65 वर्ष की जाए इत्यादि। रामगढ़ विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा की मैं अपनी आंगनबाड़ी की बहनों की हर समस्या से वाकिफ हूं। क्योंकि मैं भी इन्हीं के बीच से उठकर आई हूं। मैं इनके मानदेय में वृद्धि तथा उनकी सभी जायज मांगों को पूर्ण करने का हर संभव प्रयास करूंगी।मौके पर जयंती देवी, अमरावती देवी, ललिता देवी, रेखा देवी, सुख्री देवी, अनीता देवी, माधुरी देवी, किरण देवी, शकीला देवी, अंजनी देवी, रेणु देवी, मीणा देवी ,पुतुल देवी, लखोमनी देवी, सुजाता पटेल, नाज तबस्सुम, दीपशिखा विजयलक्ष्मी, सूलच्ना कुमारी एवं सैकड़ों सेविका बहने उपस्थित थीं।

 

preload imagepreload image
23:33