इस धरती की कोख ने उमराव सिंह एवं शेख भिखारी जैसे योद्धा को जन्म दिया: डॉ. रामेश्वर उराव
रांची।अमर शहीद शेख भिखारी एवं टिकैत उमराव सिंह के शहादत के मौके पर झारखंड सरकार के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।बरियातू स्थित अपने आवासीय कार्यालय पर डॉ रामेश्वर उरांव सहयोगी प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता के साथ टिकैत उमराव सिंह एवं शेख भिखारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया एवं उन्हें नमन किया।
इस मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हूए डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा भारत माता की बलिवेदी पर अपने आप को समर्पित करने वालों में झारखंड की वीर प्रश्विनी धरा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस धरती की कोख ने शेख भिखारी और उमराव टिकैत जैसे योद्धा को जन्म दिया। जिसने देश को स्वतंत्र कराने के लिए अंग्रेजों की अनेक बर्बर यात्राएं सहीं और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया, हालांकि इतिहास के पन्ने पर झारखंड के विभूतियों को जो स्थान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार लगातार इस कोशिश में है कि हम उन शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों एवं मूल्यों से अपनी पीढ़ियों को अवगत कराएं ताकि उनकी कुर्बानी को याद रखा जा सके।
प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता ने नमन करते हुए कहा झारखंड के वीर योद्धाओं टिकैत उमराव और शेख भिखारी ने आज ही के दिन देश के लिए अपनी शहादत दी,देश की स्वतंत्रता के लिए अपने शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजों का पसीना छुड़ाया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया,देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता है।