भुरकुंडा (रामगढ़) : बलकुदरा निवासी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य झरि मुंडा के बड़े भाई रामदेव मुंडा का निधन हो गया है। वे विद्युत बोर्ड, खूंटी में कार्यरत थे। इधर बीते दो वर्ष से बिमार चल रहे थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों में शोक है। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोक संवेदना व्यक्त करनेवालों में पूर्व मुखिया रामदास बेदिया, मुखिया लीला देवी, पूर्व मुखिया राजेंद्र मुंडा , पंचायत समिति सदस्य सीताराम मुंडा , पूर्व मुखिया विजय मुंडा,पूर्व पंचयात समिति सरजू मुंडा, लबगा मुखिया शिवप्रसाद मुंडा, पंकज महतो, संजय यादव, राजू मुंडा, महिपाल मुंडा, राजलाल मुंडा,रमेश मुंडा,अरविंद मुंडा, श्यामदेव मुंडा, सुनील उराव, बालेश्वर मुंडा,अजय मुंडा सहित अन्य शामिल रहे।