गांधीजी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
कांग्रेस देशहित के बारे में कभी सोच ही नहीं सकती: अमरेंद्र गुप्ता
रामगढ़। पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा सुनियोजित पडयंत्र के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को रोकने एवं सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में आज 07 जनवरी को दिन के 11-00 बजे से 01:00 बजे तक रामगढ़ जिला भाजपा द्वारा गाँधी चौक रामगढ मे मौन धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौन धरणा की अध्यक्षता जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने किया।कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कैंट मंडल अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश हित में कांग्रेस की सोच ही आज तक नहीं बन पाई है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के सामने कांग्रेस की सच्चाई सामने आ गई है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भूखंड दे दिया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। पंजाब सरकार ने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जिस प्रकार का बर्ताव किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चाल, चरित्र और बर्ताव हमेशा से देश विरोधी रहा है।
आज के मौन धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,वरिष्ट नेत्री इलारानी पाठक, रंजन फौजी, खिरोधर साहू, बलराम महतो, प्रो.संजय सिंह, अमरेद्र गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, सत्यजित चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, उमेश साव, नमेंद्र चंचल, मुन्ना खटिक, योगेश महतो, बभ्रुव तिवारी, सहदेव ठाकुर, ऋषिकेश सिह, अजीत गुप्ता, कृति गौरव, ब्रजेश पाठक, संजय अग्रवाल, सैयद किरमानी, विजय पाठक, शीतल सिंह, रमा मिश्रा, विवेक पोद्दार, मिथलेश मंडल, रवि गुप्ता, दिलीप सिंह, दिपक कुमार,.मनोज सिंह, मनोज जायसवाल, सूर्यवंश श्रीवास्तव, कुमेल उरांव, प्रिया करमाली, विनोद राम, पूनम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सत्यजित सिंह, रीतेश गोस्वामी, मनीशंकर ठाकुर, विक्रांत गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित थे।