कुंडहित के बेड़ा गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का खेला गया फाइनल मैच
जामताड़ा। कुंडहित के बेड़ा गांव में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया, जिसमे झामुमो के फतेहपुर एवं कुंडहित प्रखंड कमेटी के सदस्यगण मौजूद थे। फाइनल मैच सहदेव इलेवन एवं आसनबेड़िया टीम के बीच खेला गया। जिसमें सहदेव इलेवन की टीम विजेता एवं आसनबेड़िया की टीम उप विजेता घोषित किये गए। विजेता टीम को झामुमो के कुंदन महतो ने पुरष्कार देकर सम्मानित किया। वहीं उप विजेता टीम को भी पुरष्कार देकर सम्मानित किया।
खेल समारोह को संबोधित कर झामुमो नेता कुंदन महतो ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभा की कमी नही है। राज्य के हर गांव में प्रतिभा है, लेकिन उचित प्लेटफार्म के अभाव में आगे बढ़ नही पा रहे हैं। आज भी गांव में फुटबॉल खेल का महत्व है। इसका इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फुटबॉल खेल के आयोजन से ही भीड़ उमड़ पड़ती है। कहा कि झारखंड राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार खिलाड़ियों को उचित सम्मान दे रही है। खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति भी हो रही है।
खिलाड़ियों के खेल सुविधा के लिए खेल मैदान दिया जा रहा है। सिमडेगा के ओलंपियन खिलाड़ी सलीमा टेटे के गांव को एक आदर्श गांव के रूप में राज्य सरकार गोद ले रही है।
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को आदर्श के रूप में लेने को कहा। कहा कि खेल से भी अपने जीवन की कैरियर को बनाया जा सकता है। खेल समारोह को प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, परेश यादव सहित अन्य ने भी संबोधित किया। मौके पर अशोक महतो, अफसर हेम्ब्रम, शरम मंडल, प्रकाश महतो, नंदलाल सोरेन सहित अनेको मौजूद थे।