झारखंड सरकार हर मोर्चे पर हो गई है विफल
रामगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद प्रतिनिधि रंनजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने झारखंड सरकार के कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पूर्व ही झारखंड सरकार ने मोब लिंचिंग के खिलाफ कानून बनाया है। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण सिमडेगा में एक युवक को लोगों ने पीट कर जिंदा जला दिया है। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमला हुआ है। उनके दो अंगरक्षकों की हत्या कर दी गई है। हथियार लूट लिया गया है। इसके बावजूद राज्य सरकार कुंभकरनी नींद में सोई हुई है। राज्य सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को सुधारने की दिशा में कार्रवाई करें। राज्य में ठप पड़ी विकास के कार्य को फिर से शुरू किया जाए। आम लोगों की परेशानियों पर ध्यान दिया जाए। भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड में पिछले 2 वर्षों से विकास का कार्य पूरी तरह से बंद हो चुका है। वर्तमान सरकार रघुवर दास सरकार के समय के योजनाओं को उद्घाटन करने में लगी है। उन्होंने मांग किया कि राज्य में विकास का कार्य तेजी से कराया जाए। विधि व्यवस्था सुधीर की जाए। आम लोगों के जान और माल की सुरक्षा की जाए। राज्य में तेजी से फैलते हुए कोरोना मामले पर सरकार सक्रिय हो।