Breaking News

चियाकी में हाइवा ने कार को मारी टक्कर, चार घायल  

मेदिनीनगर : सदर थाना क्षेत्र के चियांकी मोड के पास एक हाइवा ने कार को टक्कर मार दिया।इसमें बरवाडी प्रखंड के सरईडीह उत्क्रमित प्लस टू उच्च विधालय के चार शिक्षक जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल शिक्षकों में प्रयाग कुमार, मुक्ता मिंज, संगीता कुजुर और उमा सिंह हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग मेदिनीनगर से सरईडीह स्कूल जा रहे थे। कार जैसे ही चियांकी मोड़ के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से टक्कर हो गयी। कार सड़क से उतरकर झाडी में पेड से टकरा गई। इसमें सभी लोग जख्मी हो गये।जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन शिक्षकों को छोड़ दिया गया।जबकि गंभीर रूप से घायल उमा सिंह का इलाज चल रहा है।