भीड़ ने युवक को बुरी तरह पीटकर, जिंदा जलाया

सिमडेगा में मॉब लिंचिंग की बड़ी वारदात

झारखंड में विकृत इतिहास रचने का काम किया जा रहा, राज्य सरकार मौन: भाजपा

सिमडेगा। जिला के कोलेबिरा थाना अंतर्गत बेसरजारा गांव में मंगलवार को मॉब लिंचिंग की बड़ी वारदात हुई है। घटना में एक स्थानीय युवक को भीड़ ने जबरदस्त पिटाई के बाद जिंदा जला दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजू प्रधान इसी गांव का युवक था। घटना के पुख्ता कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है।

चर्चा है कि संजू प्रधान वृक्षों की कटाई में संलिप्त रहता था। जिससे लोग खासे नाराज थे। उसे कई बार मना किया गया था। साथ ही वन विभाग में इसकी शिकायत भी की गई थी। इधर मंगलवार को लोगों ने बुरी तरह पीटने के बाद उसे आग लगा दिया। लोग काफी  आक्रोशित थे। काफी देर तक पुलिस को गांव में घुसने से रोक दिया गया। लगभग घंटे भर बाद भारी संख्या में पुलिस बल आने के बाद ही पुलिस गांव में घुस सकी। दमकल द्वारा आग बुझाने के बाद पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

इतनी बड़ी घटना पर राज्य सरकार मौन धारण किए हुए हैं: दीपक प्रकाश

वहीं राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड में जंगलराज आने वाला नहीं बल्कि आ चुका है। यह घटना एक दिल दहला देने वाली है। वर्तमान सरकार में ऐसी घटना विकृत इतिहास रचने का काम कर रही है। सिमडेगा में इतनी बड़ी घटना घटी है और राज्य सरकार मौन धारण किए हुए हैं।

 

preload imagepreload image
21:48